Bajaj Pulsar N160: अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो देखने में इस पॉटी और चलने में दमदार लगे तो Bajaj Pulsar N160 आप सभी के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है आज के युवाओं के लिए एक शानदार विकल्प बनकर आई इस बाइक ने सभी लोगों का दिल जीत है इसमें शानदार लुक, पावरफुल इंजन और आसान EMI ऑप्शन मिलता है तो आईए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी विस्तार से।
Bajaj Pulsar N160 का डिजाइन पहली नजर में ही लोगों को पसंद आ गया इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प बॉडी लाइन्स और एग्रेसिव स्टांस दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम स्ट्रीट फाइटर लुक देता है सामने की तरफ इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और DRL इसे मॉडर्न टच देते हैं, वहीं स्प्लिट सीट और स्टाइलिश टेल सेक्शन बाइक को और ज्यादा यूथफुल बनाते हैं।

Bajaj Pulsar N160
इसके फीचर्स भी लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें स्पीडोमीटर, टैकोमीटर, फ्यूल गेज, ट्रिप मीटर और गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसी जरूरी जानकारियां मिलती हैं। इसके अलावा LED हेडलाइट और टेल लाइट, इंजन किल स्विच, साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे डेली यूज के लिए और ज्यादा प्रैक्टिकल बनाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसकी सबसे खास बात इसकी इंजन परफॉर्मेंस है इसमें 164.82cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है जो कि लगभग 200 सीसी बाइक को भी कड़ी तक कर देता है इसमें 16 PS की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है जो की काफी स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करती हैं इसमें लगभग 55–59 kmpl तक का माइलेज मिलता है।
सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम
कंफर्ट और कंट्रोल के लिए इसमें आगे टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है, जो खराब सड़कों पर भी राइड को आरामदायक बनाए रखता है। बेहतरीन ब्रेकिंग के लिए इसके आगे की तरह डिस्क और पीछे डिस्क ब्रेक मिलता है साथ ही ड्यूल-चैनल ABS सेफ्टी को और बेहतर बनाता है।
कीमत और EMI प्लान
कीमत की बात करी जाए तो Bajaj Pulsar N160 की एक्स शोरूम कीमत लगभग ₹1.35 लाख से ₹1.40 लाख के बीच देखने को मिलती है अगर आप इसे फाइनेंस पर खरीदना चाहते हैं तो लगभग ₹20,000–₹25,000 की डाउन पेमेंट देकर भी इस घर ला सकते हैं इसके बाद 9–10% ब्याज दर पर 3 साल के लिए लोन मिलता है, जिसमें आपकी मासिक EMI लगभग ₹8,499 के आसपास बनती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी हमें मीडिया तथा अतिरिक्त सोशल मीडिया स्रोतों के माध्यम से प्राप्त हुई है। हमारे चैनल के द्वारा इस आर्टिकल की किसी भी प्रकार से पुष्टि नहीं की गई है अतः आप किसी भी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि हमारे से किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो कमेंट बॉक्स में इसकी जानकारी प्रस्तुत करके हमें सहायता करें।